![]() |
| The Education Trap |
What is the education trap?: एजुकेशन ट्रैप का मतलब क्या है? एक ऐसी स्थिती है जहाँ डिग्री और प्रमाण पत्र तो मिल जाता है। लेकिन वास्तविक कौशल यानी की स्किल और रोजगार नहीं मिलता। जिससे युवा डिग्री प्राप्त कर लेता है। लेकिन एक अच्छी ख़ासी नौकरी उन्हें प्राप्त नहीं हो पाती है। हमेशा से शिक्षा की ओर सबका ध्यान होता है क्योंकि हर एक पेरेंट्स को ऐसा लगता है कि मेरा बच्चा अच्छे से पढ़े और दुनिया में सर्वाइव कर पाए।
परन्तु इसका कुछ उल्टा होता है। कहीं पेरेंट्स अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए बहुत से धनराशि उसमें लगा देते हैं फिर भी बच्चों को ज्ञान नहीं मिल पाता हैं। एजुकेशन ट्रैप का मतलब यह है कि किस तरह से किसी भी पेरेंट्स को एजुकेशन में फंसाया जाता है। और उनसे अपना मोटा पैसा बनाते हैं।
शिक्षा के बाद भी रोजगार: हर एक पेरेंट्स का सपना बच्चों को एक अच्छा शिक्षा देने के लिए, बहुत से लोन लेते हैं और उन्हें प्रोत्साहित करते हैं पढ़ने के लिए। जब डिग्रियां प्राप्त होती हैं, रोजगार नही मिलता है। और उद्योग की जरूरतों को पूरा नहीं कर पाते हैं जिससे डिग्री के बाद भी बेरोजगारी बनी रहती है।
लोन का दबाव: कहीं लोग हैं जो शिक्षा प्राप्त करने के लिए बहुत से बड़े बड़े लोन ले लेते हैं और एजुकेशन के ट्राप में पड़ जाते हैं। लोन लेने के बाद शिक्षा तो प्राप्त हो जाती हैं। लेकिन लोन रिकवरी करते करते बहुत टाइम हो जाता हैं। एक अच्छी नौकरी ना मिले तो लोन का दबाव बढ़ जाता है।
स्किल ट्राप: अभी हमको मार्केट में ये देख ने मिल रहा है जो हमको सीखा रहे है। वो मार्केट में चल नहीं रहा है शिक्षा हमको कुछ अलग चीजों की मीलती है। और जब हम जॉब प्राप्त करते हैं हमको कुछ अलग चीजों की ट्रेनिंग दी जाती है। दोनों का मेल यहाँ पे नहीं हो पाता है।

0 Comments