शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले ये बातें जान लें। Share Market Explained in Hindi | फायदे और नुकसान


share market se paise kaise kamaye

Share market :- शेयर मार्किट में हर कोई पैसा लगाना चाहता है। और कम समय में बहुत सारा पैसा बनाना चाहते है। लेखी जो चीज़ हम को आसान लगती है। वो इतनी आसान नहीं होती है। इन्टरनेट और मोबाइल ऐप्स की वजये से शेयर खरीदना और बेचना बहुत आसान हो गया है। शेयर मार्किट जितना फाइदा दिखाती है उतना ही नुकसान भी देती है। जभि आप शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करते हो तब आप मार्केट के बारेमें पूरा जानकारी लेकर ही इन्वेस्ट करना चाहिए। 

शेयर मार्केट होता क्या है? और कैसे पैसे कमाते है।

शेयर मार्किट उसे कहा जाता है जहा पे बड़ी बड़ी कंपनियों के शेयर खरीदते है, और बेचते है। जब कंपनी को अपना बिज़नेस बड़ा ना होता है तब जाके कंपनी अपने शेयर को मार्केट में निकालती है। और जनता को अपना शेयर को बेचती हैं। जो भी व्यक्ति सही समय पे उस शेयर को खरीदता है। वो कंपनी का एक छोटा हिस्सेदार बन जाता है। 


India में दो बड़े स्टॉक एक्सचेंज है।

(BSE)  Bombay Stock Exchange

(NSE) National Stock Exchange 

शेयर मार्केट के सब से बड़े खिलाड़ी है। (BSE, NSE) इन पे हजारू कंपनियों के शेयर लिस्टेड हैं, और लोग इन शेयरों में अपना पैसा डाल के मुनाफ़ा करती है।

शेयर मार्केट काम कैसे करता है। 

शेयर मार्किट डिमांड और सप्लाइ का काम करता है। जब किसी कंपनी का प्रदर्शन अच्छा होता है। तो लोग शेयर खरीद लेते है। और उस शेयर की कीमत बड़ जाती है। जब जिस शेयर की खबर आती है की वो नीचे जाने वाला है। तब लोग उसे तुरंत बेच कर अपने पैसा को सेफ कर लेते है। उसके बाद उस शेयर की कीमत गीर जाती है। 

उदाहरण के तुरप पे समझे तो। जब लोग शेयर खरदीते है तब उसकी कीमत है 150rs और कुछ दिन के बाद उसकी कीमत और बड़ के हो जाती है 200rs तू 50rs का फाइदा होता है। किसी कारण वही शेयर 80rs हो जाता है तब उसी शेयर की कीमत 70rs और भी कम कीमत हो जाता है। और लोगो को नुकसान होता हैं। 



शेयर मार्केट से क्या फायदे हैं। 

1. शेयर से कैसे पैसा बनता है।

अगर आप शेयर मार्किट में लंबे समय तक इन्वेस्ट करते हो। मार्केट आप को बहुत अच्छा  रिटर्न दे सकता है। बहुत सारी ऐसी कंपनी है जो समय के सात सात एक अच्छा रिटर्न देती हैं। और लोगो ने सही कंपनी में इन्वेस्ट कर के लाखों और करोड़ो पैसे कमाए है। शेयर को सही समय पे ख़रीदने और  बेचने को आना चाहिए।  

2. कम पैसों से शेयर खरीद सकते है।

आज के जमाने में इन्टरनेट की वजह से बहुत सी ऐप्स के जरिये 100rs से लेकर 1000rs तक निवेश किया जा सकता है। इसकी वजह से जो आम लोग होते है वो भी निवेश करते हैं।  जब भी आप निवेश करो तब कंपनी के बारे में जानकारी निकाल के करों। 

3.  कंपनी डिविडेंड का फायदा कियू देती है। 

ऐसी बहुत सी कंपनी है जो अपने फायदे में से शेयर होल्डर को कुछ पैसा देती है। उधारण:- आपने किसी कंपनी का शेयर खरीदा 20rs में और आगे जाकर उसी कंपनी का शेयर की कीमत बड़कर 50rs होता है तब कंपनी 30rs से प्रॉफिट मे रहती है। तब कंपनी क्या करती है जो प्रॉफ़िट में से कुछ पैसे शेयर होल्डर को देती है। उसे डिविडेंड कहा जाता है। 

4. पैसे को कैसे बचाएं महंगाई से। 

अगर आप पैसे को बचा के रखोगे घर पे, उसकी कीमत कम हो जाती है।  जैसे मार्किट की कीमत बढ़ती है पैसे की कीमत कम होती हैं। अगर उसी पैसे को आपने शेयर मार्केट में लगाते हो। और लंबे समय तक रकते हो। तब जाकर आपको एक अच्छा और बड़ा रिटर्न मिलता हैं। 

5. कंपनी में हिस्सेदारी कैसे मिलती है। 

जब भी आप शेयर खरीदते हो। तब आप उस कंपनी के एक छोटे हिस्सेदार बन जाते हो। जब-जब कंपनी सफलता पाती हैं।  तब तब आप को फायदा होता है। 


 Important 

  • आपने कभी निवेश नही किया है? और करना चाहते हो। तो आपको इन्वेस्ट करने के लिए आपको एक Demat Account की जरूरत होती है इसके बिना आप ट्रेडिंग नहीं कर सकते हो। 
  • जैसे की बहुत से अकाउंट आपको 0 ब्रोकरेज के सात ओपन हो जाता है। Groww, Zerodha,Upstox, और Angel One इन Platform से आप आराम से निवेश कर सकते हो। 




शेयर मार्केट के नुकसान क्या है।

1. शेयर मार्केट में पैसे डूबने का खतरा होता है?

लोगो को लगता हैं, हम सिर्फ शेयर मार्केट से पैसा ही बना सकते है, और इसमें नुकसान का खतरा कम होता हैं ए सोच ते है। जहा पे फायद होता है। वह पे नुकसान भी होता है। फायदे के चक्कर में अपना नुकसान न करे। सोच समझ के शेर मार्किट में निवेश करे। 

2. अपने भावनाओं पर कंट्रोल रखें ।

बहुत से लोग ऐसे है की डर या लालच की वजह से गलत समय पर शेयर खरीद लेते है। और अपना नुकसान कर लेते है। जब भी निवेश कर ने से पहले अपने भावनाओं पर कंट्रोल रखें। और सही  स्ट्रेटजी के साथ निवेश करें। सही समय पर पैसा लगाओ। और सही समय पर पैसे को निकल लो।

3.  शेयर मार्केट की जानकारी रखे।

जब भी आप निवेश करने जाते हो। तब आपको मार्किट और शेयर की जानकारी होनी चाइए। बिना जानकारी के निवेश खतरनाक हो सकता हैं। ऐसे बहुत से लोग है जो दूसरों की सलाह या सोशल मीडिया पे विडियो देख कर निवेश कर लेते है। और नुकसान हो जाता है। आप निवेश करने से पहले खुद से ज्याच करे। 

4. मार्किट हमेशा एक जैसा नहीं होता है।

शेयर मार्केट में अगर आप निवेश करते होंगे। तो आप को पता होगा की शेयर मार्किट एक जगह पे स्थिर नही रहता हैं। क्यों की जभी राजनीतिक घटनाएँ, अन्य देश के सात युद्ध, आर्थिक मंदी या कंपनी की खराब रिपोर्ट की वजह से मार्किट मे उतार-चढ़ाव देखने को  मिलता है। 

5. फास्ट अमीर बनने के सपने।

शेयर मार्केट में पैसे लगाने के बाद अमीर बनने  के सपने बहुत देखते है। हमे याद रहना चाहिए की कम समय में अमीर कभी नही बन सकते है। उसके लिए आपको मार्किट को अच्छे से समझना होगा। और आपका धैर्य, ज्ञान और सही रणनीति  के सात आप को निवेश करना आना चाहिए। 


क्या शेयर मार्केट में निवेश करना सुरक्षित है।

आप को शेयर मार्किट की अच्छी जानकारी है। और आप समझदारी के सात निवेश करते हो। आप के लिए शेयर मार्किट अच्छा विकल्प हो सकता हैं। अगर आप बिना ज्ञान के निवेश करने जाओगे। तो आप को नुकसान हो सकता है। पूरी जानकारी के सात मार्केट में उतरना चाहिए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ